हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत को अत्यंत श्रेष्ठ और पुण्यदायी व्रतों में से एक माना गया है। पद्म पुराण और अन्य धर्म ग्रंथों में भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना के लिए एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्णु की पूजा और उपासना के लिए विशेष मानी जाती है।
वर्ष 2027 का एकादशी कैलेंडर विष्णु भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। सामान्य रूप से एक वर्ष में 24 एकादशियां आती हैं, लेकिन पंचांग गणना के अनुसार वर्ष 2027 में कुल 25 एकादशी व्रत पड़ेंगे। इस वर्ष की शुरुआत 3 जनवरी 2027 को पड़ने वाली सफला एकादशी से होगी और वर्ष का समापन भी 23 दिसंबर 2027 को आने वाली सफला एकादशी के पावन अवसर पर होगा।
यदि आप भी वर्ष 2027 में भगवान विष्णु के निमित्त एकादशी व्रत करने का संकल्प ले रहे हैं, तो आपकी सुविधा के लिए नीचे सभी 25 एकादशियों की तिथि, दिन, पक्ष और नाम की संपूर्ण सूची दी जा रही है। इस कैलेंडर की सहायता से आप पूरे वर्ष अपनी पूजा, उपवास और धार्मिक साधना की योजना आसानी से बना सकते हैं।
वर्ष 2027 की एकादशी व्रत सूची
| एकादशी का नाम | तिथि, दिन और पक्ष |
| सफला एकादशी | 3 जनवरी 2027 (रविवार) पौष कृष्ण पक्ष |
| पौष पुत्रदा एकादशी | 18 जनवरी 2027 (सोमवार) पौष शुक्ल पक्ष |
| षटतिला एकादशी | 2 फरवरी 2027 (मंगलवार) माघ कृष्ण पक्ष |
| जया एकादशी | 17 फरवरी 2027 (बुधवार) माघ शुक्ल पक्ष |
| विजया एकादशी | 4 मार्च 2027 (बृहस्पतिवार) फाल्गुन कृष्ण पक्ष |
| आमलकी एकादशी | 18 मार्च 2027 (बृहस्पतिवार) फाल्गुन शुक्ल पक्ष |
| पापमोचनी एकादशी | 2 अप्रैल 2027 (शुक्रवार) चैत्र कृष्ण पक्ष |
| कामदा एकादशी | 17 अप्रैल 2027 (शनिवार) चैत्र शुक्ल पक्ष |
| वरूथिनी एकादशी | 2 मई 2027 (रविवार) वैशाख कृष्ण पक्ष |
| मोहिनी एकादशी | 16 मई 2027 (रविवार) वैशाख शुक्ल पक्ष |
| अपरा एकादशी | 1 जून 2027 (मंगलवार) ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष |
| निर्जला एकादशी | 14 जून 2027 (सोमवार) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष |
| योगिनी एकादशी | 30 जून 2027 (बुधवार) आषाढ़ कृष्ण पक्ष |
| देवशयनी एकादशी | 14 जुलाई 2027 (बुधवार) आषाढ़ शुक्ल पक्ष |
| कामिका एकादशी | 29 जुलाई 2027 (बृहस्पतिवार) श्रावण कृष्ण पक्ष |
| श्रावण पुत्रदा एकादशी | 12 अगस्त 2027 (बृहस्पतिवार) श्रावण शुक्ल पक्ष |
| अजा एकादशी | 28 अगस्त 2027 (शनिवार) भाद्रपद कृष्ण पक्ष |
| परिवर्तिनी एकादशी | 11 सितम्बर 2027 (शनिवार) भाद्रपद शुक्ल पक्ष |
| इन्दिरा एकादशी | 26 सितम्बर 2027 (रविवार) आश्विन कृष्ण पक्ष |
| पापांकुशा एकादशी | 11 अक्टूबर 2027 (सोमवार) आश्विन शुक्ल पक्ष |
| रमा एकादशी | 25 अक्टूबर 2027 (सोमवार) कार्तिक कृष्ण पक्ष |
| देवुत्थान एकादशी | 10 नवम्बर 2027 (बुधवार) कार्तिक शुक्ल पक्ष |
| उत्पन्ना एकादशी | 24 नवम्बर 2027 (बुधवार) मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष |
| मोक्षदा एकादशी | 9 दिसम्बर 2027 (बृहस्पतिवार) मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष |
| सफला एकादशी | 23 दिसम्बर 2027 (बृहस्पतिवार) पौष कृष्ण पक्ष |

